भारत

100 रुपये के लिए मर्डर: आरोपी ने मृतक के परिवार से मांगा था 500 का छुट्टा, जाने पूरा विवाद

jantaserishta.com
2 April 2021 9:28 AM IST
100 रुपये के लिए मर्डर: आरोपी ने मृतक के परिवार से मांगा था 500 का छुट्टा, जाने पूरा विवाद
x
सदर बाजार इलाके में एक हैरान करने वाली घटना घटी है...

देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाली घटना घटी है. दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक 23 साल के युवक की हत्या कर दी गई है. हत्या के पीछे सिर्फ 100 रुपये को लेकर छिड़ी लड़ाई थी.

दिल्ली पुलिस के अनुसार सदर बाजार के मोतिया खान इलाके में ये घटना मंगलवार को घटी थी. जहां पड़ोसियों ने 23 साल के एक युवक की हत्या कर दी. इस मामले में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 4 नाबालिग हैं.
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने मृतक के परिवार से 500 रुपये का छुट्टा मांगा था. लेकिन परिवार ने सिर्फ 400 रुपये वापस दिए. जबकि पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने पूरे पैसे लौटाए थे.
हालांकि, ये विवाद थमा नहीं और अगले दिन 23 साल के युवक को आरोपी और उसके साथियों ने पीटा और जांघ पर चाकू मार दिया इसी दौरान उसकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. इस मामले में सदर बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी, उसकी पत्नी, एक अन्य महिला और 4 बच्चों को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story