
x
आरोपी गिरफ्तार.
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. यहां महज 300 रुपये की लालच में एक बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
यह घटना संदीपनघाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को रामशरण ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी 70 साल की मां श्रीमती लखपतिया घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं. सुबह जब वह उन्हें जगाने पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिलीं. महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी ओमप्रकाश पटेल उर्फ छोटू, काजीपुर गांव का रहने वाला है और सैय्यद सरावां मोड़ के पास मौजूद है. पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि 9 फरवरी की शाम वह एक दुकान पर गुटखा लेने गया था. उसी दौरान उसने बुजुर्ग महिला के पास पैसे देखे थे. तभी उसने चोरी की योजना बना ली. रात में वह महिला के घर पहुंचा और चोरी करने लगा. इसी दौरान महिला जाग गई और उसका नाम लेकर चिल्लाने लगी. पकड़े जाने के डर से आरोपी ने महिला का गला दबा दिया और उनके ओढ़े हुए कपड़े से कसकर हत्या कर दी. हत्या के बाद वह 300 रुपये लेकर फरार हो गया.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





