
न्यूज़ क्रेडिट: टीवी 9
नई दिल्ली: बिहार (Bihar) के नालंदा में आधे ग्लास दूध के लिए एक विवाहिता की हत्या (Murder In Bihar) का मामला सामने आया है. आरोप है कि विवहिता के दूध पीने को लेकर ससुराल वालों ने विवाद शुरू किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं इस मामले में पुलिस एक दूसरी थ्योरी बता रही है. पुलिस के अनुसार विवाहिता का अपने पति में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide Cases) कर ली. दूसरी तरफ मृतका के परिजनों के अनुसार 10 साल के बेटे ने बताया था कि पापा, चाचा, चाची, दादी मिलकर मां को पीट रहे हैं. उन्होंने कहा कि सूचना पर वो जब तक वहां पहुंचे वो मर चुकी थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





