भारत

गुटखा के लिए हत्या, बेटा बना बाप का हत्यारा

jantaserishta.com
20 Jun 2022 2:09 PM IST
गुटखा के लिए हत्या, बेटा बना बाप का हत्यारा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

सीतापुर: सीतापुर में सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम किरतापुर में गुटखा खाने का पैसा नहीं देने पर बेटे ने पिता को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने आरोपी पुत्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना के बाद गांव के लोग स्तबध हैं। पुलिस ने अस्पताल से शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

मामला थाना सकरन क्षेत्र के ग्राम किरतापुर निवासी शत्रोहनलाल (50) पुत्र शिवराम रविवार की रात घर में खाना खा रहे थे। तभी बेटा अखिलेश घर पहुंचा और पिता से गुटखा पान मसाला खाने के लिए पैसे मांगने लगा। पिता ने पान मसाला खाने के लिए पैसे देने से मना कर दिया।
उन्होंने कहा कि पान मसाला बहुति खाते हो। कैंसर हो जाएगा इससे अखिलेश अपना आपा खो बैठा और पिता पर ताबड़तोड़ डंडे से कई वार कर दिए। शत्रोहन संभल नहीं पाए और वहीं चीखने चिल्लाने लगे। चीखने की आवाज सुनकर गांव वालों ने दौड़कर घायल शत्रोहन को बेटे से छुड़ाया तब तक उसकी हालत बहुत नाजुक हो चुकी थी। गांव वालों ने घटना के संबंध में सकरन पुलिस को सूचना दी और घायल शत्रोहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story