भारत

100 रुपये के लिए मर्डर, दोस्त ही निकले हत्यारे

jantaserishta.com
4 Sept 2022 8:52 AM IST
100 रुपये के लिए मर्डर, दोस्त ही निकले हत्यारे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

इस मामले में महज 48 घंटे के अंदर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है.
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में महज 100 रुपये के लिए हुए विवाद में दोस्तों ने ही दूसरे दोस्त की जान ले ली. गोपालगंज पुलिस ने दो दिन पहले हुई हत्या के मामले में ये सनसनीखेज खुलासा किया है. मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव का है जहां 31 अगस्त को चाकू मारकर एलजी साह नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी.
इस मामले में महज 48 घंटे के अंदर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है. जिन तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है उनमें विशंभरपुर थाने के सिसवा गांव का रहने वाला बबलू यादव, शक्ति तिवारी और सिसवा गांव निवासी अमन अंसारी शामिल हैं.
गिरफ्तार अपराधी बबलू यादव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चारों ने उत्तर प्रदेश में जाकर शराब पार्टी की थी. घर लौटते वक्त पहाड़पुर पेट्रोल पंप के पास तेल लेने गए, जहां तेल के 150 रुपये देने को लेकर बबलू और एलजी साह के बीच विवाद शुरू हो गया.
एलजी को 100 रुपये देना था, जिसके लिए वो बबलू से लड़ने लगा और दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी. इसके बाद तीनों दोस्तों ने मिलकर चौथे दोस्त एलजी साह को जमीन पर पटक दिया और अमन अंसारी ने चाकू से एलजी का गला रेत दिया. वहीं शक्ति ने पेट में चाकू घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया.
युवक की हत्या के बाद उसकी मां ने बेटे के तीन दोस्तों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को सिरिसिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया और शनिवार की देर शाम जेल भेज दिया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि गिरफ्तार बबलू पर पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं.
बता दें कि 31 अगस्त को एलजी साह को घर से बुलाकर हत्या कर दी गई थी. एक सितंबर को पुलिस को युवक की लाश करमैनी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था और तीन नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story