भारत
कानून को चुनौती: बीच सड़क पर महिला टीचर का रेत दिया गला, अब पत्नी बताकर उसी का किया श्राद्ध
jantaserishta.com
23 May 2024 4:57 PM IST

x
फेसबुक पर लाइव आया.
कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में स्कूल जाते समय जिस महिला टीचर की सिरफिरे शख्स ने धारदार हथियार से काट दिया था और फिर उसे पेट्रोल डालकर जला दिया था. उसने बाद में मृतक टीचर का श्राद्ध भी किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था. इस घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
बीते 21 मई को प्राणपुर थाना इलाके के लक्ष्मीपुर गांव में स्कूल जाते समय महिला टीचर यशोदा देवी की सिरफिरे व्यक्ति हलचल कुमार राय ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था. उसने टीचर को कई जगह काटकर और पेट्रोल से जलाकर मौत के घाट उतार दिया था. मृतक टीचर प्राथमिक विद्यालय पकड़िया में तैनात थी.
दरअसल टीचर यशोदा देवी का उसी गांव के हलचल कुमार राय के साथ प्रेम संबंध चलता था. इस बाबत गांव में पंचायत भी हुई थी. दोनों के बीच आपसी प्रेम संबंध में तकरार होने के बाद आरोपी ने सनक में आकर महिला टीचर यशोदा देवी की निर्मम हत्या कर दी.
महिला टीचर की हत्या के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और आरोपी हलचल अभी भी फरार है. सनकी भले ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी हलचल फेसबुक पर लाइव आकर टीचर यशोदा देवी के श्राद्ध कर्म करता हुआ दिख रहा है. पुलिस का कहना है कि टीम तकनीकी साक्ष्य के आधार पर काम कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





