भारत

संतान नहीं होने पर हत्या, शिक्षक ने ऐसे पत्नी को रास्‍ते से हटाया, खुद थाने पहुंचा

jantaserishta.com
25 March 2024 10:02 AM IST
संतान नहीं होने पर हत्या, शिक्षक ने ऐसे पत्नी को रास्‍ते से हटाया, खुद थाने पहुंचा
x
पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
कानपुर: संतान न होने पर कानपुर के शिवराजपुर में रविवार रात उर्दू शिक्षक ने पत्नी की दुपट्टा से गला कसकर हत्या की और इसके बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सनसनीखेज घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस आरोपित को लेकर घर पहुंची जहां महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मूलरूप से हमीरपुर निवासी कादिर प्राइवेट स्कूल में उर्दू शिक्षक है। वह पिछले डेढ़ साल से वार्ड नंबर 8 में रामनाथ के मकान में किराये पर 35 वर्षीय पत्नी फरजाना परवीन के साथ रहता था। रविवार रात को उसने पत्नी फरजाना की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित ने कमरे में ताला लगाया और शिवराजपुर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
आनन-फानन में एसीपी बिल्हौर अजय कुमार त्रिवेदी फोर्स संग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने रात 11 बजे करीब वारदात को अंजाम दिया। एसीपी के अनुसार 40 वर्षीय कादिर और फरजाना के शादी के कई सालों बाद भी संतान नहीं हुई थी। वह इसके लिए पत्नी को दोषी मानता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story