भारत

अवैध संबंध के चलते मर्डर: महिला का पति ही निकला हत्या का मास्टरमाइंड, पढ़े क्राइम की पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
17 April 2022 3:50 PM IST
अवैध संबंध के चलते मर्डर: महिला का पति ही निकला हत्या का मास्टरमाइंड, पढ़े क्राइम की पूरी स्टोरी
x

DEMO PIC

सनसनीखेज खुलासा हुआ है.

पटना: बिहार के पालीगंज बाजार में दवा कारोबारी पप्पू यादव की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. मृतक पप्पू यादव के एक शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध थे. इस हत्याकांड का मास्टर माइंड महिला का पति निकला जो फिलहाल फरार चल रहा है. पालीगंज एएसपी अवधेश ने इसका खुलासा किया.

एएसपी ने कहा कि हत्या को लेकर पिछले डेढ़ महीने से कुन्नू कुमार और उसका अन्य साथी पप्पू यादव पर नजर रख रहे थे. इस दौरान रामनवमी के दिन पप्पू यादव जब चाय पीने के लिए दुकान पहुंचा. वहां पहले से ही विकास कुमार मौजूद था.
विकास ने इसकी जानकारी कमलेश और कुन्नू को दी और दोनों बाइक से मौके पर पहुंचे और पप्पू यादव पर गोलियां बरसा दीं. पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई और घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए.
सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस विकास यादव को गिरफ्तार करने में कामयाब रही. एएसपी ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुन्नू कुमार और उनका एक अन्य साथी अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगा. पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story