भारत
चाकू से कई प्रहार...शौचालय के पास खून से लथपथ मिला चौकीदार, पुलिस जांच में जुटी
jantaserishta.com
15 Jan 2026 9:44 AM IST

x
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई। चाकू से कई प्रहार करके व्यक्ति को मौत के घाट उतारा गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार, पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को बुधवार देर रात कल्याणपुरी इलाके के एक ब्लॉक में शौचालय के पास खून से लथपथ एक शख्स मिला। पुलिस टीम ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान लगभग 40 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड से सामने आया है कि मुकेश के खिलाफ कल्याणपुरी थाने में कई मुकदमे पर दर्ज थे। हालांकि, इस हत्या के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं। वहीं, मुकेश के परिवार में गम का माहौल है।
मृतक की पत्नी मोनिका ने बताया कि मुकेश चौकीदारी का काम करते थे। वह रात 10:00 बजे के करीब घर से खाना खाकर निकले थे और हमें जानकारी मिली कि करीब 11:00 बजे मुकेश कल्याणपुरी 18 ब्लॉक शौचालय के पास घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। एक रिश्तेदार ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि मुकेश को चाकू मार दिया गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई है। हम पुलिस से यह चाहते हैं कि इस पर कानूनी कार्रवाई हो।
अभी तक मुकेश की हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। अपराधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





