भारत

ओम टैटू से पकड़ा गया हत्‍यारा, गया जेल

jantaserishta.com
17 Feb 2022 2:54 PM IST
ओम टैटू से पकड़ा गया हत्‍यारा, गया जेल
x
जानिए पूरा मामला।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने केशवपुरम इलाके में हुई हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह कत्ल छोटी सी बात पर कहासुनी को लेकर किया गया था और लाश को नाले में फेंक दिया था. इस मामले में पुलिस ने छोटे जमादार और कमलेश राम नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

दरअसल 16 जनवरी को दिल्ली पुलिस को एक लावारिस लाश नाले में पड़ी मिली थी. पुलिस ने बहुत कोशिश की लेकिन लाश की पहचान नहीं हो पा रही थी. पुलिस को मृतक के हाथ में एक टैटू नजर आया उस टैटू पर ओम लिखा हुआ था. लाश को देखकर ऐसा लग रहा था कि मृतक की उम्र करीब 35 साल रही होगी.
ऐसे हुई लाश की पहचान
लाश की पहचान के लिए पुलिस ने कई तरीके अपनाए. कई लोगों को तस्वीरें दिखाई और अलग-अलग अखबारों टीवी चैनल्स में आरडब्ल्यूए के अलावा तमाम सोसाइटी में मृतक के पहचान की कोशिश की गई. पुलिस की मेहनत रंग लाई और मृतक की पहचान विपिन विंद नाम के शख्स से तौर पर हुई जो नालंदा बिहार का रहने वाला था और दिल्ली के करोल बाग इलाके में रहे रहा था.
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने अपनी जांच को बिहार के नालंदा से ही शुरू किया. क्योंकि उसके साथ रहने वाले दो लोग फरार थे. जल्दी ही पुलिस ने छोटे जमादार और कमलेश राम के दो आरोपियों को हत्या के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया. दोनों ने पूछताछ में बताया कि उनकी विपिन से कहासुनी हुई थी यह झगड़ा इतना बढ़ गया था कि दोनों ने विपिन से बदला लेने की ठान ली. फिर 10 जनवरी को करोल बाग इलाके में इन लोगों ने विपिन को शराब पिलाई और मफलर से उसका गला दबाकर हत्या कर दी. फिर लाश को कैनाल में फेंक कर फरार हो गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story