भारत

हत्या का केस: युवक को मार डाला गया, टोपी के कारण हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
27 Aug 2022 4:14 PM IST
हत्या का केस: युवक को मार डाला गया, टोपी के कारण हुआ ये खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पुष्प विहार इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बुधवार की रात कुछ युवक फुटपाथ पर पार्टी कर रहे थे. इस दौरान पार्टी करने वालों को जब एक राहगीर ने टोक दिया तो सभी ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, पुष्प विहार सेक्टर-4 में सड़क किनारे पुलिस को अरविंद नाम का शख्स का लहूलुहान हालत में मिला था. पुलिस ने देखा तो पता चला उसकी मौत हो चुकी थी. उसकी शिनाख्त के बाद पुलिस ने मामले की जांच की.
पुलिस की जांच में पता चला कि बुधवार रात आरोपी अंशुल अपने साथी शेर सिंह रावत और कई अन्य साथियों के साथ सड़क के किनारे पार्टी कर रहा था. यह लोग शराब पी रहे थे.
इसी दौरान फुटपाथ से गुजर रहे अरविंद ने इनको टोक दिया और कहा, ''फुटपाथ पर पार्टी और हंगामा क्यों कर रहे हो, आने जाने वालों को परेशानी हो रही है.'' इसके बाद आरोपियों की अरविंद से कहासुनी हो गई. सभी आरोपियों ने अरविंद को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई.
दरअसल, पुलिस को घटनास्थल से एक कैप (Cap) मिली थी. पुलिस को लगा कि कैप मृतक की है. पुलिस ने जांच शुरू की तो एक सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स टोपी पहने दिखाई दिया. उसके बारे में पता किया तो सामने आया कि उसका नाम अंशुल था. अंशुल पुष्प विहार का ही रहने वाला है, वह केबिल की दुकान में काम करता है.
इसके बाद पुलिस अंशुल तक पहुंची और उसके साथी शेर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों से सख्ती से पूछताछ की पूरा मामला सामने आ गया. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story