भारत

Murder केस: दोषी को पैरोल दी, महिला की याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

jantaserishta.com
7 Jun 2024 1:18 PM IST
Murder केस: दोषी को पैरोल दी, महिला की याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
x
ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Bengaluru: हत्या के मामले में सजा काट रहे एक दोषी को हाल ही में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पैरोल देने का फैसला किया है। दरअसल, हाईकोर्ट ने यह राहत दोषी की पत्नी की याचिका पर दी है, जो बच्चा पैदा करना चाहती थी। याचिका पर सुनवाई जस्टिस एस आर कृष्ण कर रहे थे। साल 2019 में ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी

पत्नी ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने बच्चे को जन्म देने की इच्छा जाहिर की थी। कोर्ट ने 30 दिन की पैरोल पर मुहर लगाई है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने कहा, '(दोषी की) पत्नी सिर्फ आधार पर पैरोल चाहती है कि दोनों की शादी 11.3.2023 (पहली पैरोल के दौरान) को हुई थी और वह बच्चे के अधिकार से वंचित है।'
उन्होंने आगे कहा, 'ऐसे में मैं पति को 30 दिनों की अवधि की सामान्य पैरोल देना उचित समझता हूं।' जस्टिस कुमार ने कोलार के आनंद को 5 जून से लेकर 4 जुलाई 2024 तक पैरोल की मंजूरी दी है। उसे ट्रायल कोर्ट की तरफ से उम्रकैद मिली थी, लेकिन 2023 में हाईकोर्ट ने सजा को घटाकर 10 साल कर दिया था। उसने बीते साल अप्रैल में कोर्ट से पैरोल मिलने के बाद शादी की थी।
रिट याचिका में दोषी की पत्नी ने बताया है कि पति के जेल में होने के कारण वह संतान के अधिकार से वंचित है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि वह अपनी सास के साथ अकेले रहती हैं, जो बीमार हैं और अपने पोते-पोतियों के साथ समय बिताना चाहती हैं। इनपर विचार कर अदालत ने दोषी को पैरोल दे दी। हालांकि, यह शर्त भी शामिल है कि वह सप्ताह में एक बार पुलिस के सामने हाजिरी देगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story