भारत
BIG BREAKING: हत्या का मामला, बदमाशों ने पुलिस को देखते ही चला दी गोली, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
5 Jun 2025 10:14 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली: दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में बीती रात दिल्ली के बीआरटी कॉरिडोर पर स्थित सीएनजी पंप के पास एक घटना हो गई. यहां अरुण लोहिया हत्याकांड से जुड़े दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गए. यह एनकाउंटर उस वक्त हुआ, जब दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के आरोपियों में शामिल दीपक अपने एक साथी के साथ शेख सराय इलाके में आने वाला है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पहले से ही ट्रैप लगाकर इलाके की घेराबंदी कर रखी थी. जैसे ही दीपक और उसका साथी बाइक पर सवार होकर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो दोनों आरोपियों को जा लगी और वे घायल हो गए. इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ में कुल 5 से ज्यादा गोलियां चलीं, जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग हुई. घायल बदमाशों में से एक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो बीते 15 मई को छतरपुर इलाके में हुए अरुण लोहिया मर्डर केस का मुख्य आरोपी है. इस हत्याकांड में स्कूटर पर सवार लोहिया पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ 10 से 12 गोलियां चलाई थीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई थी और इन्हीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इस एनकाउंटर के बाद पुलिस को उम्मीद है कि अरुण लोहिया हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जल्द ही परतें खुलेंगी. फिलहाल पुलिस अस्पताल में घायल बदमाशों की निगरानी कर रही है और उनके ठीक होते ही आगे की पूछताछ शुरू की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





