भारत

कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर हत्या? पति के साथ हुआ ये

jantaserishta.com
8 July 2022 3:07 PM IST
कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर हत्या? पति के साथ हुआ ये
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मचा कोहराम।

फिरोजाबाद। एक युवक का पत्नी और ससुरालियों से विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ससुराल में थी। आरोप है कि शादी की चौथी वर्षगांठ मनाने के लिए युवक को ससुराल बुलाया गया और वहां उसे कोल्डड्रिंक में जहर देकर देर रात हत्या कर दी गई। पुलिस को मामले में लड़के के परिवार ने तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार का कहना है कि मृतक इकलौता बेटा था।

थाना उत्तर क्षेत्र के सविता नगर जाहरवीर मंदिर के पीछे कोटला रोड निवासी रामनरेश पुत्र बाबूराम एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां काम करता हा। उनके बेटे अनूप कुमार की शादी 7 जुलाई 2018 को कैलाश नगर फिरोजाबाद निवासी कुसमा देवी के साथ हुई थी। उसके एक तीन साल का बेटा भी है। अनूप घर का इकलौता बेटा था। पिता ने तहरीर देकर कहा है कि बुधवार को पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय वह काम करने के लिए गया था। पत्नी ने मायके पक्ष वालों को बताया तो उन्होंने घर में घुसकर अनूप की मां और बहन के साथ मारपीट करते हुए सामान को बाहर फेंक दिया था।
गुरुवार को अनूप कुमार की शादी की चौथी वर्षगांठथी जो मनाने के लिए ससुरालीजनों ने उसे फोन कर कैलाश नगर घर बुलाया। घर पर उसे कोल्डड्रिंक पिलाई गई। देर शाम को वह घर पहुंचा तो उसकी तबियत बिगड़ गई। वह उसे अस्पताल ले गए जहां उसने पेट में दर्द होने की बात कहते हुए ससुरालीजनों द्वारा कोल्डड्रिंक में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर देने की बात पिता को बताई।
शुक्रवार सुबह दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बेटे की मौत हो गई। पिता ने ससुर धर्मेंद्र, साला फतेह सिंह, रिंकू, छोटू, साली रिंकी व सास के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजीव दुबे का कहना है कि परिवार की तहरीर के आधार पर युवक की मौत को लेकर जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story