भारत
पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पत्नी, प्रेमी और मृतक का दोस्त गिरफ्तार
jantaserishta.com
9 May 2024 5:16 PM IST

x
प्रेम संबंध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के बाहरी इलाके कुशाभारी गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसकी पत्नी, पत्नी के प्रेमी और मृतक के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप गौतम के रूप में हुई। मृतक की पत्नी रेखा ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी और पति के दोस्त के साथ मिलकर प्रदीप की हत्या कर दी क्योंकि उसने उसके प्रेम संबंध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रेखा के प्रेमी सोनू पाल और उसी गांव के रहने वाले प्रदीप के दोस्त राजू गौतम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
बेवफाई पर हत्या
यूपी के पीलीभीत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती की हत्या प्रेम प्रसंग में शक के चलते हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने किशोरी के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अभी विवेचना में सिपाही समेत अन्य आरोपियों के शामिल होने की बात प्रकाश में नहीं आई है। वहीं, युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे प्रेमिका ने आधी रात मिलने के लिए बुलाया था। लेकिन वह समय से पहले पहुंच गया। जब वह कमरे में गया तो युवती के कमरे से 2 लड़के निकल कर भागे। प्रेमिका ने पूछे जाने पर भी कोई जवाब नहीं दिया। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी।
ये घटना जहानाबाद क्षेत्र के अमखिड़िया गांव का है एक महिला ने एसपी के आदेश पर थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि वह अपने पति के साथ नेपाल में भट्टे पर काम करती है। उसकी 16साल की बेटी अपने दादा-दादी के साथ गांव में ही रहती थी। गांव की ही उसकी दो सहेलियां वैश्य चौकी पर तैनात सिपाही राजकुमार से उसकी बेटी के मोबाइल से बात करती थीं। इसमें गांव का ही साहिम नाम का युवक उनकी मदद करता था।
13 अप्रैल की रात साहिम और सिपाही राजकुमार ने सहेलियों की मदद से युवती की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, मृतका के दादा-दादी को बरगलाकर शव को भी दफन करवा दिया। कुछ दिन बाद उनकी बेटी के मोबाइल में राजकुमार और सहेली के अश्लील फोटो और वीडियो दिखाई दिए। जिसके बाद उनका शक गहरा गया। पुलिस ने मंगलवार को साहिम को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि किशोरी से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ईद की अगली रात 11 बजे उसे मिलने बुलाया था लेकिन वह पहले ही पहुंच गया। जहां उसे देखदो अज्ञात लड़के उसके कमरे निकलकर भागने लगे। उसने पीछा किया तो वह लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। लड़की से पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। इस पर वह आपा खो बैठा और उसने गला दबाकर हत्या कर दी।
इस मामले में एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुकदमे में नामजद सिपाही समेत अन्य आरोपियों के बारे में गहनता से छानबीन की जा रही है। विवेचना के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





