भारत

रेलवे स्टेशन पर हत्या, पुलिसकर्मी ने किया बचाने का प्रयास

jantaserishta.com
20 Jun 2026 1:10 PM IST
रेलवे स्टेशन पर हत्या, पुलिसकर्मी ने किया बचाने का प्रयास
x
सामने आया वीडियो.

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की जान चली गई. प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर योगा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक शख्स को कुछ सह-यात्रियों ने बुरी तरह पीट दिया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मौके पर मौजूद RPF कर्मी बीच-बचाव करने के बाद पीड़ित को सुरक्षित घेरे से निकालकर फर्श पर लिटाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, बाद में गंभीर हालत में पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

यह पूरी घटना शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर सुबह करीब 6:00 बजे हुई. हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस जैसे ही आकर रुकी, जनरल डिब्बे में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच भारी धक्का-मुक्की शुरू हो गई. इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी पंकज धामा का कुछ अन्य यात्रियों से विवाद हो गया. देखते ही देखते बोगी के गेट पर शुरू हुआ यह मामूली झगड़ा हिंसक झड़प में बदल गया. गुस्साए सह-यात्रियों ने पंकज पर धावा बोल दिया, उन्हें जमीन पर गिराकर लात और मुक्कों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया.
इस दर्दनाक घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है. वीडियो में दिख रहा है कि मौके पर मौजूद एक RPF कांस्टेबल ने बीच-बचाव करते हुए पंकज को भीड़ से छुड़ाया, लेकिन उन्हें फर्श पर खींचकर वैसे ही छोड़ दिया. फर्श पर गिरने के बाद पंकज के शरीर में कुछ हलचल हुई थी, तभी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें उसी हाल में छोड़कर आगे बढ़ गए. प्लेटफॉर्म पर मौजूद किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति ने जमीन पर पड़े पीड़ित को समय पर अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई. इसी गंभीर अनदेखी के कारण समय पर इलाज न मिलने से पंकज की मौत हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story