भारत

पेट्रोल पंप पर हत्या: छुड़वा रहा था लड़ाई, CCTV में कैद हुई पिटाई की घटना

jantaserishta.com
9 March 2022 10:19 AM IST
पेट्रोल पंप पर हत्या: छुड़वा रहा था लड़ाई, CCTV में कैद हुई पिटाई की घटना
x
मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है.

चेन्नई: तमिलनाडु (Tamil nadu) में एक बार फिर मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. राज्य के तिरुनेलवेली जिले में लड़ाई को रोकने गए शख्स की कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. सोमवार को तिरुनेलवेली में कलाईचेलवन नामक शख्स पेट्रोल पंप पर गया था.

इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ युवक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ बदतमीजी कर रहे हैं. युवकों का आरोप था कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी पेट्रोल भरने में धांधली कर रहे हैं. जिसके बाद कलाईचेलवन, युवकों और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के बीच बचाव में आए. पहले बहस हुई, फिर युवकों ने कलाईचेलवन को चारों तरफ से घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी.
भीड़ की पिटाई में कलाईचेलवन की हालात अधमरी हो गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कलाईचेलवन को मृत घोषित कर दिया. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाकर कर आरोपियों की पहचान कर ली है.
तीन आरोपी पुलिस हिरासत में...
आरोपी की पहचान ऑटो कुमार, बालासुब्रमण्यम, शिवरामन और मनीसराजा के रूप में हुई है. फुटेज के आधार पर पुलिस ने बालासुब्रमण्यम, ऑटो कुमार, शिवरामन को गिरफ्तार कर लिया है और मनीसराजा की तलाश की जा रही है.
क्या पुराना विवाद है कारण?
पुलिस अधिकारियों ने कहा, कलाईचेलवन की पिटाई में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, एक आरोपी की तलाश जारी है. एक आरोपी की तलाश में जगह-जगह छानबीन कर रही है. अधिकारियों ने कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इन लोगों के बीच कोई पुराना विवाद तो नहीं था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story