भारत

चुनाव खत्म होते ही हत्या, पूर्व मुखिया को गोलियों से भूना, हुई मौत

jantaserishta.com
8 Nov 2020 9:54 AM IST
चुनाव खत्म होते ही हत्या, पूर्व मुखिया को गोलियों से भूना, हुई मौत
x

चुनाव खत्म होते ही बिहार में हिंसा की दो वारदात हुई है. पटना में आज सुबह दुल्हिन बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व मुखिया संजय वर्मा को गोली मार दी. संजय वर्मा मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. इसके बाद अपराधी बाइक फरार हो गए. परिजनों ने घायल संजय को दुल्हिन बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर अवस्था में संजय वर्मा को PMCH रेफर कर दिया. जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

हत्या की दूसरी वारदात सीवान में हुई है. यहां अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स को गोलियों से भून डाला. घटना सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के ए कलाम टोला की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतक का नाम दिनेश यादव है जो पचलखी बाजार से अपने घर वापस लौट रहा था तभी घात लगाए अपराधियों ने एकलाम टोला के समीप उसे गोलियों से भून डाला.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story