भारत

कत्ल और 450 KM का सफर...चौंका देगी पूरी कहानी

jantaserishta.com
3 May 2025 1:22 PM IST
कत्ल और 450 KM का सफर...चौंका देगी पूरी कहानी
x
जांच जारी.
सैदनगर: पंजाब में पत्नी की हत्या कर पति शव लेकर घर पहुंच गया। जिसके बाद शव घर मे छोड़ परिजनों समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मायके वालों को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके वाले विवाहिता के शरीर पर चोटों के निशान देख भड़क गए और हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि एक दिन पहले ही आरोपी ने मायके वालों को हत्या की चेतावनी दी थी। जिसके बाद उसे समझाया भी गया था, लेकिन, उसने हत्या कर दी। उधर, पुलिस ने विवाहिता के शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव निवासी निजामुद्दीन पंजाब के मोहाली शहर में बिरयानी का होटल चलाता है। वह अपनी पत्नी मेहनाज उम्र 25 वर्ष के साथ होटल के पास में ही किराए के मकान में रहता था। मायके वालों के अनुसार निजामुद्दीन शराब पीने का आदी था। जिसका विवाहिता विरोध करती थी। आरोप है कि गुरुवार विवाहिता ने जब शराब पीने का विरोध किया तो आरोपी ने अपनी ससुराल फोन कर विवाहिता की शिकायत करते हुए चेतावनी दी थी। जिसके बाद आरोपी निजामुद्दीन ने शुक्रवार सुबह फिर अपनी ससुराल फोन किया और विवाहिता की मौत हो जाने की सूचना दी।
इस बीच आरोपी पत्नी का शव लेकर अपने गांव पहुंच गया। विवाहिता का शव गांव पहुंचा तो निजामुद्दीन के परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान निजामुद्दीन परिजनों समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। विवाहिता के शव पर चोट के निशान देख मायके वाले भड़क गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी गांव पहुंच गई। गांव पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव के पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया की मजिस्ट्रेट को बुलाकर पंचायत नामे की प्रक्रिया की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story