भारत

मानव बलि के नाम पर की थी दुष्कर्म के बाद हत्या, अब हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
28 Oct 2022 9:08 AM IST
मानव बलि के नाम पर की थी दुष्कर्म के बाद हत्या, अब हुआ ये खुलासा
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

गुप्त सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया.
नई दिल्ली: हरियाणा के पानीपत में काली पूजा के दिन एक सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार कर उसकी हत्या करने के बाद छिपने के लिए कोलकाता आ रहे शख्स को गुरुवार को हावड़ा जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया. जीआरपी सूत्रों ने बताया कि आरोपी शिवकुमार कालका मेल से आ रहा था. इसके बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद हावड़ा जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया. कथित रूप से काली पूजा के दिन सिद्ध तांत्रिक बनने के लिए बच्ची कू बलि देना जरूरी है और यही वजह है कि उसने बच्ची के हत्या कर दी.
हावड़ा जीआरपी को बताया गया कि इस बारे में पानीपत पुलिस के अधिकारियों ने हावड़ा जीआरपी के अधिकारी से संपर्क किया था. इसके बाद हावड़ा जीआरपी के अधिकारियों ने बिना समय गवाएं तत्काल कार्रवाई करते हुए कालका मेल के बर्धमान स्टेशन पर पहुंचते ही उसमें सर्च आपरेशन शुरू कर दिया.
काफी तलाशी के बाद कालका मेल की एक बोगी से अधिकारियों ने शिव कुमार को पकड़ लिया. इसके बाद उसे हावड़ा लाया गया. जीआरपी द्वारा इसकी सूचना दिए जाने के बाद पानीपत पुलिस की टीम भी फ्लाइट से यहां पहुंच गई. इसके बाद जीआरपी ने आरोपी को पानीपत से आए अधिकारियों के हवाले कर दिया. वहीं, गुरुवार देर शाम ही आरोपी को लेकर पानीपत से आई टीम हवाई जहाज से उसे लेकर दिल्ली रवाना हो गई. वहां से उसे पानीपत ले जाकर पूछताछ की जाएगी.
किसी अंधविश्वास के चलते मानव बलि का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि आए दिन ऐसे मामले आते रहते हैं. हाल में केरल के पथानामथिट्टा में दो महिलाओं की बलि देने के मामले में पुलिस ने कपल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. महिलाओं की बलि इसलिए दी गई, ताकि घर में धन और संपत्ति आ जाए. पहले महिलाओं की गला रेतकर हत्या की गई, इसके बाद उनके शरीर को टुकड़ों में काटा गया फिर शवों के साथ बर्बरता की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story