भारत

बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी सीसीटीवी में रिकॉर्ड

jantaserishta.com
16 Aug 2022 11:10 AM IST
बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी सीसीटीवी में रिकॉर्ड
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और घटनास्‍थल का मुआयना किया.

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में छह साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. बच्ची का शव झाड़ियों में नाले के पास अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है. जिसमें आरोपी बच्ची को गोद में उठा कर ले जाता दिखा. वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और घटनास्‍थल का मुआयना किया.

बच्ची की मां ने बताया कि सुबह 9 बजे उसके छोटे बेटे ने आरोपी को देखा था कि वह बहन को उठाकर ले गया. तुरंत ही बच्ची की तलाश शुरू की गई पर कहीं कुछ पता नहीं चल सका. करीब 11 बजे बच्ची का शव चांदनी बाग थाना क्षेत्र के नाले के पास झाड़ियों में पड़ा मिला. तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी और एसपी समेत कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे.
वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी. जिसमें एक युवक मासूम बच्ची को गोद में उठा कर ले जा रहा था. जिसके बाद आरोपी की पहचान हो गई. अब बच्ची के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.
डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. डीएसपी प्रदीप कुमार का कहना है कि रेप के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई है. आरोपी की तलाश जारी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story