
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पुलिस इस मामले में मोहल्ले के 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कानपुर: कानपुर में 10 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने बच्चे के परिवार से 6 लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस इस मामले में मोहल्ले के 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बच्चे के पिता लोडर ड्राइवर हैं। दो दिन पहले कानपुर के कैंट क्षेत्र के मैकुपुरवा इलाके से बच्चे का अपहरण किया गया। अपहरणकर्ता ने फोन कर बच्चे के पिता से छह लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। बताया जा रहा है कि फिरौती देने में असमर्थता जताने पर बदमाशों ने बच्चे को गंगा नदी में जिंदा फेंक दिया।
सोमवार शाम को बच्चा अचानक लापता हो गया था। परिवारीजनों ने उसे तलाश करने की काफी कोशिश की लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद रात में नौ बजे के करीब बच्चे के पिता के पास फिरौती के लिए कॉल आई। उनसे छह लाख रुपए की डिमांड की गई। परिवारवालों को आरोप है कि असमर्थता जताने पर बदमाशों ने बच्चे को गंगा नदी में फेंककर हत्या कर दी।
उधर, पुलिस ने कॉल डिटेल और सर्विलांस के आधार पर चार युवकों को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बच्चे के गायब होने की जगह के आसपास से सीसीटीवी फुटेज भी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बच्चे को गंगा नदी में फेंककर मार डाला है लेकिन अभी तक बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





