भारत

बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, इलाके में सनसनी फैली

jantaserishta.com
19 Aug 2022 12:03 PM IST
बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, इलाके में सनसनी फैली
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

आईसक्रीम खिलाने के बहाने किडनैप किया था.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के रोरी गांव में एक मासूम 9 वर्षीय मासूम बच्ची की अपहरण के बाद हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है. गांव के ही रहने वाले एक युवक ने ट्यूशन टीचर के घर के बाहर खेल नहीं रही दो बच्चियों का आइसक्रीम खिलाने का झांसा देकर अपहरण कर लिया और गांव के बाहर खेतों में ले गया.

6 बर्षीय बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकल भागी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसकी शिनाख्त पर आज सुबह सवेरे 9 बर्षीय बच्ची का शव गांव के बाहर एक खेत से बरामद कर लिया है. बच्ची की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही हैं. वही आरोपी और मृतक बच्ची के परिजन अलग-अलग समुदायों के हैं.
बच्ची के परिजनों के अनुसार, शाम को दोनों बच्चियां गांव में ही ट्यूशन पढ़ने गयी थी और वहां से लौटते समय गांव में ही खेल रही थी. आरोपी दोनो बच्चियों को अपनी साइकिल पर घुमाने और आइसक्रीम खिलाने का झांसा देकर ले गया. दोनों को गांव के बाहर एक खेत में ले गया. 6 वर्षीय मासूम बच्ची किसी तरह बदहवास हालत में आरोपी के चंगुल से भागी.
बच्ची ने वहां से गुजर रहे लोगों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगो ने बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी दी. उधर बच्चियों के घर न लौटने पर परिवार भी गांव में बच्चियों की तलाश में जुटा था, जिसके बाद बच्चियों के परिवार ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में भी हड़कंप मच गया.
आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. कई थानों की फोर्स को भी यहां बुलाया गया. बच्चियों के परिवारों और गांव के लोगों की भीड़ भी जुट गई और देर रात तक दूसरी 9 बर्षीय बच्ची की तलाश में पुलिस और गांव वालों ने इलाके के खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया.
सर्च ऑपरेशन के बाद देर रात घटना के आरोपी कपिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आरोपी घंटों तक पुलिस को गुमराह करता रहा. हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद कपिल कश्यप की शिनाख्त पर 9 बर्षीय बच्ची का शव पुलिस ने बरामद कर लिया. बच्ची के साथ रेप के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story