भारत

विवाद के बाद मर्डर, समूह ने खेला खूनी खेल

jantaserishta.com
17 Sept 2023 9:07 AM IST
विवाद के बाद मर्डर, समूह ने खेला खूनी खेल
x
फैली सनसनी.
गुवाहाटी: असम के नलबाड़ी जिले में लोगों के एक समूह ने विवाद के बाद एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने व्यक्ति की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात नलबाड़ी जिले के जुगुरकुची गांव में हुई। मृतक की पहचान राहुल दास के रूप में हुई है। नलबाड़ी के पुलिस अधीक्षक सुधाकर सिंह ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को बताया़ "मृतक का गांव के कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। उन्होंने राहुल दास को बुरी तरह मारा जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और तुरंत दोषियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू की।" उन्होंने कहा, "शनिवार को हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया और कुछ अन्य को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।"
गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की पहचान सिमंता दास, संजय दास और पंकज दास के रूप में की गई है। गिरफ्तार किये गये चौथे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। इस बीच, पुलिस ने दावा किया कि घटना के समय कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे और वे भी मृतक की पिटाई में शामिल थे। सिंह ने कहा, "गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। हमें उम्मीद है कि हम घटना में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर सकते हैं।" गिरफ्तार सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story