भारत

घर पर बहस के बाद मर्डर, बेटे ने किया बाप का कत्ल, देखें पुलिस अफसर क्या बोले

jantaserishta.com
29 March 2024 3:10 PM IST
घर पर बहस के बाद मर्डर, बेटे ने किया बाप का कत्ल, देखें पुलिस अफसर क्या बोले
x

सांकेतिक तस्वीर

देखें वीडियो.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने घर पर बहस के दौरान कथित तौर पर अपने पिता की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए नंदग्राम एसीपी रवि कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी ने बुधवार रात को हरबंस नगर कालोनी स्थित अपने घर में 50 वर्षीय अपने पिता की हत्या कर दी.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे की हालत में था और उसने अपने पिता की हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था. आरोपी ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. आरोपी की पहचान मृतक के बेटे गोलू की रूप में हुई है जो दिहाड़ी मजदूर है.
पुलिस के अनुसार गोलू रात भर शव के साथ रहा और अगली सुबह पड़ोसियों को पिता की मौत की जानकारी दी और झूठ बोला कि फावड़े से गिरने से उनकी मौत हो गई है, जिसके बाद पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, लेकिन बाद में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story