भारत
हत्या के आरोपी ने की पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ के बाद फिर गिरफ्तार
jantaserishta.com
20 May 2024 10:45 PM IST

x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने हिरासत से भागने की कोशिश करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद फिर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अवैध शस्त्र की बरामदगी करवाने के लिए ले गई थी जहां उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे फिर गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और निखिल उर्फ काले नाम का बदमाश भी घायल हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम हत्या के प्रयास के अभियोग में गिरफ्तार दो अभियुक्तों में से एक को घटना में इस्तेमाल अवैध शस्त्र की बरामदगी के लिए ले गई थी। इस दौरान भागने के प्रयास में उसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है।
एसीपी कवि नगर ने बताया कि 18 मई को अंकित नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी की कुछ लोगों ने उसे जान से मारने के प्रयास किया है और उस पर फायरिंग भी की है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामल दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एसीपी के मुताबिक, दोनों बदमाशों को बीती देर रात गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद हथियार की बरामदगी के लिए काले को उस स्थान पर ले जाया गया जहां उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। काले ने पुलिस को बताया कि उसने घटना में गोली चलाने के बाद हथियार को दुहाई के जंगल में फेंक दिया था जिसे बरामद करने पुलिस गई थी।
उक्त सम्बन्ध मे एसीपी कविनगर की वीडियो बाइट ।@Uppolice https://t.co/L5RS37z5kJ pic.twitter.com/vBnrCigyEL
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) May 19, 2024
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसहत्या आरोपीमुठभेड़GhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad Policemurder accusedencounter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





