भारत
हत्या के आरोपी को गोलियों से भूना, मौत, एसपी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे
jantaserishta.com
8 April 2024 9:22 AM IST

x
कुछ दिनों पहले ही जमानत पर छूटा था।
सुलतानपुर: यूपी के सुल्तानपुर के दरियापुर स्थित एक होटल में रविवार रात एक पार्टी के दौरान बदमाशों ने भाजपा नेता के भतीजे विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से घायल दूसरे युवक को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। चर्चित चिकित्सक डॉ. घनश्याम तिवारी हत्या कांड में विजय नारायण आरोपित था और जेल में बंद था। कुछ दिनों पहले ही जमानत पर छूटा था।
नगर कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे विजय नारायण सिंह (38) पुत्र प्रकाश नारायण सिंह व शास्त्रीनगर निवासी अनुज शर्मा (30) पुत्र शैलेन्द्र शर्मा समेत आधा दर्जन युवक दरियापुर स्थित होटल में पार्टी कर रहे थे। इसी बीच कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने विजय नारायण और अनुज शर्मा को गोली मार दी। दोनों को मेडिकल कालेज की इमरजेंसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। अनुज को लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया गया।
विजय नारायण सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कुछ सबूत मिले हैं। हत्याकांड के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द खुलासे की उम्मीद है।
Tagsक्राइम न्यूज़सुल्तानपुरसुल्तानपुर न्यूज़सुल्तानपुर पुलिसहत्याCrime NewsSultanpurSultanpur NewsSultanpur PoliceMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





