भारत
अंधाधुंध फायरिंग: हत्या के आरोपी की कोर्ट में गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने मचाया तांडव
jantaserishta.com
29 March 2023 9:31 AM IST

x
वीडियो.
पटना (आईएएनएस)| बिहार के सहरसा जिला अदालत में अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने विचाराधीन कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी प्रभाकर कुमार को जिला अदालत में सुनवाई के लिए लाया गया था, तभी बाइक सवार चार हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए कोर्ट परिसर से फरार होने में सफल रहे। जिला एसपी लिपि सिंह ने भी मौके का दौरा किया।
जांच का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ सदर ने आईएएनएस को बताया कि चार हमलावर अदालत परिसर में आए और विचाराधीन कैदी पर गोलियां चला दीं। अधिकारी ने कहा, हम उनकी पहचान करने के लिए अदालत परिसर के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर रहे हैं।
बिहार के सहरसा में कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े मर्डर: पेशी के लिए आए कैदी की गोली मारकर हत्या pic.twitter.com/xzbxPkBFyF
— Asmeet sinha (@AsmeetonGround) March 28, 2023
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसहत्यासहरसाकोर्ट में गोली मारकर हत्याBiharBihar NewsBihar PolicemurderSaharsashot dead in court
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





