भारत

जेल में बंद हत्यारोपी की मौत, लोगों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा

jantaserishta.com
30 Sept 2023 12:36 PM IST
जेल में बंद हत्यारोपी की मौत, लोगों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा
x
पुलिस ने आक्रोशित लोगों को वहां से हटाने के लिए बल का प्रयोग किया, इसमे कई लोगों को चोट आई है।
हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में चर्चित हनी राज हत्या मामले में आरोपी अशोक राय की शुक्रवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई। जेल में बंंद अशोक की तबीयत खराब होने के बाद पुलिस ने इसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। अशोक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
पुलिस के मुताबिक, हनी राज हत्या के मामले में पुलिस ने अशोक को दो सप्ताह पूर्व गिरफ्तार किया था। बयाया जाता है कि शुक्रवार को इसकी तबियत अचानक बिगड़ गई, पुलिस ने इसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां देर रात इसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
पुलिस ने आक्रोशित लोगों को वहां से हटाने के लिए बल का प्रयोग किया, इसमे कई लोगों को चोट आई है। हालांकि पुलिस इस मामले में अब तक चुप्पी साधे हुए है। उधर, मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने न्यायिक हिरासत में इसकी जमकर पिटाई की है, इससे इसकी मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अशोक से मिलने तक नहीं दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story