भारत

हत्या का दोषी तीन साल बाद गिरफ्तार, पैरोल पर आया बाहर, लेकिन लौटा ही नहीं जेल...

jantaserishta.com
11 April 2024 5:34 PM IST
हत्या का दोषी तीन साल बाद गिरफ्तार, पैरोल पर आया बाहर, लेकिन लौटा ही नहीं जेल...
x
आरोपी की पहचान मोहम्मद मुस्ताक के रूप में हुई है।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पैरोल पर बाहर आया था, लेकिन जेल में लौटा ही नहीं। वह पिछले तीन साल से फरार चल रहा था।
आरोपी की पहचान मोहम्मद मुस्ताक के रूप में हुई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपनी दाढ़ी-मूंछें कटवा कर पहचान बदल ली थी। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) अमित गोयल ने कहा कि दिल्ली में कुछ साल पहले मुस्ताक और उसके दो दोस्तों के बीच एक चाय की दुकान पर झगड़ा हुआ था। इसकी सूचना चाय दुकान के मालिक के बेटे ने अपने पिता को दी। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके बेटे को पांचवीं मंजिल से फेंक दिया।
डीसीपी ने बताया, ''मुकदमा पूरा होने के बाद मुस्ताक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। उसे 15 मई 2021 को कोविड-19 महामारी के दौरान 90 दिनों के लिए पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था, लेकिन उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और वह तब से फरार था।'' डीसीपी ने बताया कि 6 अप्रैल को विशेष इनपुट से पता चला कि वह फिलहाल मुंबई में रह रहा है।
डीसीपी ने आगे बताया, "सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मुंबई के घनी आबादी वाले स्लम एरिया गोवंडी से पैरोल जम्पर का पता लगाया। चूंकि कोई पता नहीं था, इसलिए टीम ने चुनाव अधिकारी के रूप में 500 से अधिक घरों में जाकर वोटर कार्ड बनाने के नाम पर जांच की। टीम के अथक प्रयास से दोषी को पकड़ लिया गया।'' पूछताछ में मुस्ताक ने खुलासा किया कि पैरोल पर रिहा होने के बाद वह अपने गांव गया और शादी कर ली। डीसीपी ने कहा, "वहां उसके पास आय का कोई स्रोत नहीं था और पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी इसलिए वह मुंबई चला गया और वहां कढ़ाई गोदाम में काम करना शुरू कर दिया।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story