भारत
उत्तराखंड में निकाय चुनाव समय पर होंगे: सीएम पुष्कर धामी
jantaserishta.com
13 Jun 2023 12:39 PM IST

x
फाइल फोटो
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य में निकाय चुनाव समय पर ही होंगे। अभी निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही जिलों से सरकार को परिसीमन की रिपोर्ट मिल जाएंगी। सचिवालय में सीएम ने कहा कि राज्य सरकार और भाजपा संगठन निकाय चुनाव को तैयार हैं। दरअसल, विपक्ष सरकार पर बार-बार निकाय चुनाव लटकाने का आरोप लगाता रहा। इस बीच सीएम ने स्पष्ट किया कि चुनाव तय समय के भीतर होंगे। उन्होंने कहा कि निकायों के कुछ वाडरें का परिसीमन और कुछ के विस्तार की प्रक्रिया चल रही है।
डीएम इस प्रक्रिया में लगे हैं और उन्हें तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी तो सरकार राज्य निर्वाचन आयोग को यह प्रस्ताव भेज देगी। निकायों में नवंबर माह में चुनाव प्रस्तावित हैं। राज्य में 103 नगर निकाय हैं, जिनमें से 97 में चुनाव प्रस्तावित हैं।
वहीं, राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट का कहना है कि आयोग को परिसीमन की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद नई मतदाता सूची बनाने और फिर आरक्षण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोग निकाय चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Tagsमुख्यमंत्री पुष्कर धामीपुष्कर धामीउत्तराखंडनिकाय चुनावChief Minister Pushkar DhamiPushkar DhamiUttarakhandCorporation Election
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





