भारत

दिल्ली नगर निगम को अविलंब भंग किया जाए: वीरेन्द्र सचदेवा

jantaserishta.com
25 Feb 2023 2:37 PM IST
दिल्ली नगर निगम को अविलंब भंग किया जाए: वीरेन्द्र सचदेवा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा आम आदमी पार्टी की सदन में गुंडागर्दी और उनके वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपने पार्षदों को उकसाने की हरकत का वीडियो सामने आ गया है। इसलिए दिल्ली नगर निगम को अविलंब भग किया जाना चाहिए। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि नगर निगम की गत 22 एवं 24 फरवरी की दो बैठकों में और उससे पहले भी हुई तीन बैठकों में आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों के संचालन में हुई हिंसा को देख दिल्ली की जनता स्तब्ध है। 1952 से दिल्ली नगर निगम गठित है पर जो कुछ 6 दिसम्बर, 2022 को आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम में बहुमत मिलने के बाद से हो रहा है। वह लोकतंत्र के लिये एक बड़ा खतरा है।
सचदेवा ने कहा कि शुक्रवार शाम महापौर डॉ. शैली ओबराय ने जिस तरह सदन में बार-बार झूठ बोला, खुद पर हमले की झूठी बातें कहीं, स्थाई समिति चुनाव का विशेषज्ञों द्वारा बनाया परिणाम अस्वीकार किया और मनमाने तरीके से स्थाई समिति का चुनाव 27 फरवरी को पुन: कराने की घोषणा कर सदन को स्थगित किया, वह दिल्ली नगर निगम एक्ट की पूर्ण अवहेलना है। उन्होंने मांग की कि महापौर अविलंब गिनती विशेषज्ञ की रिपोर्ट स्वीकार कर भाजपा एवं आम आदमी पार्टी के 3 - 3 पार्षदों को स्थाई समिति के लिए विजयी घोषित करें अन्यथा भाजपा विरोध करेगी।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा के लिए न्यायपालिका का रास्ता भी खुला है। हमारे एक पार्षद शरद कपूर ने न्यायालय में एक याचिका निगम चुनाव में मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर दायर की हुई है और आवश्यकता होगी तो हम एक नई याचिका भी न्यायालय में दायर कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि महापौर द्वारा जिस तरह गत दो बैठकों से सदन में मनमानी की जा रही है। वह दिल्ली नगर निगम एक्ट के विरूद्ध है, अगर अगले 24 घंटे में महापौर भाजपा की मांग को स्वीकार नहीं करेंगी, तो हम गृह मंत्रालय से मांग करेंगे कि दिल्ली नगर निगम एक्ट की धारा 490 के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम को अविलंब भंग किया जाये।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story