भारत
नगर निगम ने भैंस मालिक पर लगाया 9000 रुपए का जुर्माना, कार्रवाई से हड़कंप, जान लें वजह
jantaserishta.com
29 Nov 2024 2:16 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
एक्शन हुआ गंदगी फैलाने वाले कई और लोगों पर.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक भैंस के गोबर करने पर मालिक को 9000 रुपए का जुर्माना भरना पड़ा है। नगर निगम की टीम ने रास्ते पर गोबर पाए जाने पर भैंस को जब्त कर लिया। बाद में 9000 रुपए का जुर्माना चुकाने के बाद मालिक को भैंस लौटाई गई।
दरअसल, ग्वालियर में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर में कई जगह पशुपालक रास्तों और सार्वजनिक जगहों पर पशु बांध देते हैं। इसको लेकर उन्हें सचेत किया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को सिरौल रोड के पास रास्ते पर एक भैंस पाई गई, जिसने वहां गोबर भी कर दिया।
नगर निगम की टीम ने रास्ते पर गोबर होने की वजह से भैंस को जब्त कर लिया गया। बाद में मालिक नंदकिशोर से जुर्माना वसूल किया गया। जुर्माना वसूल किए जाने के बाद ही उसे भैंस वापस किया गया। इससे पहले भी ग्वालियर नगर निगम ने पशु के रास्ते पर गोबर करने की वजह से भारी जुर्माना वसूल किया है। दिसंबर 2020 में भी एक भैंस मालिक से 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया था।
ग्वालियर नगर निगम की टीम ने भैंस मालिक के अलावा शहर में गंदगी फैलाने वाले कई और लोगों पर जुर्माना वसूला। टीम ने गुरुवार को अलग-अलग लोगों से कुल 32 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





