भारत

नगर निगम ने फिर शुरु किया पशु पकड़ो महाअभियान

Shantanu Roy
5 Dec 2023 4:53 PM IST
नगर निगम ने फिर शुरु किया पशु पकड़ो महाअभियान
x

हिसार। हिसार नगर निगम की ओर से मंगलवार को एक बार फिर से पशु पकड़ो महा अभियान शुरू किया। निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मैदान में उतरी। बताया जा रहा है कि निगम की टीम ने सुबह 11 बजे तक दस पशुओं को पकड़ने में सफलता हासिल की। नगर निगम की ओर से सहायक निगम आयुक्त, सफाई विंग के सहायक सफाई उप निरीक्षिक, जूनियर इंजीनियर, पशु पकड़ो टीम, सफाई कर्मी पशुओं को पकड़ने के लिए सुबह आठ बजे नगर निगम के बाहर एकत्र हुए। इस महाअभियान के दूसरे चरण में नंदी पकड़ने पर फोकस है। इसके अलावा सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों को भी पकड़ा जा रहा है। पूरे अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। इससे पहले नगर निगम ने 27-28 सितंबर को पशु पकड़ो महाअभियान चलाया गया था। जिसमें तीन दिन में 198 पशु पकड़े गए थे।

Next Story