भारत

मुंगोडे उपचुनाव: 23 अगस्त को दिल्ली में होगी तेलंगाना कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की बैठक

Nil dhankar
21 Aug 2022 10:01 AM IST
मुंगोडे उपचुनाव: 23 अगस्त को दिल्ली में होगी तेलंगाना कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की बैठक
x

दिल्ली. तेलंगाना के प्रमुख नेताओं की 23 अगस्त को दिल्ली में मुंगोडे उपचुनाव पर चर्चा के लिए बैठक होगी। बैठक में केसी वेणुगोपाल और मनिकम टैगोर समेत अन्य वरिष्ठ नेता कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मुलाकात करेंगे.

बता दे कि निर्वाचन आयोग ने अब तक उपचुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है। संसदीय या विधानसभा सीट के रिक्त होने पर छह महीने के भीतर चुनाव कराना होता है। हाल में मुनुगोड़े सीट से कांग्रेस के विधायक के. राजगोपाल रेड्डी ने भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके बाद इस सीट पर चुनाव की जरूरत पड़ी है। यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story