भारत

मुंडका भीषण अग्निकांड: 27 लोगों की गई जान, फैक्ट्री मालिक के पिता ने भी तोड़ा दम

jantaserishta.com
14 May 2022 9:35 AM IST
मुंडका भीषण अग्निकांड: 27 लोगों की गई जान, फैक्ट्री मालिक के पिता ने भी तोड़ा दम
x

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम लगी आग में कंपनी मालिक वरुण और हरीश गोयल के पिता अमरनाथ की भी मौत हो गई. बताया गया कि जिस वक्त आग लगी, उस समय मोटिवेशनल स्पीच चल रही थी, और अमरनाथ वहां मौजूद थे. वह आग में फंसे और निकल नहीं पाए.

जानकारी मिली कि बुजुर्ग अमरनाथ गोयल भी दूसरे लोगों की तरह आग में काफी ज्यादा झुलस गए थे और अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
बता दें कि कमर्शियल बिल्‍ड‍िंग में फैक्ट्री चलाने वाले मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है. दोनों को पुलिस गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि बिल्डिंग मालिक मनीष लाकड़ा फिलहाल फरार है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story