भारत

सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाने वाली मुंबई की महिला पिंकी गिरफ्तार

Admin2
30 Nov 2022 12:32 PM GMT
सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाने वाली मुंबई की महिला पिंकी गिरफ्तार
x

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी कथित कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाने वाली मुंबई की एक महिला पिंकी ईरानी दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत होने के बाद, पिंकी ईरानी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां उनकी तीन दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली गई. अधिकारियों ने यह भी कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है.

Next Story