भारत

इमारत में लगी आग में महिला की मौत, कई लोगों को बचाया गया

jantaserishta.com
15 Feb 2023 11:07 AM IST
इमारत में लगी आग में महिला की मौत, कई लोगों को बचाया गया
x
मुंबई, (आईएएनएस)| मुंबई के कुर्ला इलाके में बुधवार को आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी। आग कुर्ला पश्चिम में कोहिनूर सिटी कॉम्प्लेक्स में बिल्डिंग नंबर 7-सी में सुबह करीब 7 बजे लगी।
दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। वहीं छत पर मौजूद लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
गंभीर रूप से घायल एक वरिष्ठ नागरिक शकुंतला रमानी (70) को राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story