भारत

मुंबई: बांद्रा की झुग्गियों में आग, 2 घायल, VIDEO

jantaserishta.com
17 May 2023 2:22 PM IST
मुंबई: बांद्रा की झुग्गियों में आग, 2 घायल, VIDEO
x
मुंबई (आईएएनएस)| बांद्रा पश्चिम में बुधवार को लगभग एक दर्जन झुग्गी झोपड़ियों में आग लगने से दो लोग घायल हो गए। बीएमसी (बृहन्नमुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी। नरगिस दत्त नगर में एक झोपड़ी में कथित रूप से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
बीएमसी ने बताया कि आग यह तेजी से आसपास की 10-11 झोपड़ियों में फैल गई, जिससे बिजली के तार, फिटिंग, उपकरण और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गए। मौके पर पहुंची मुंबई फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
इसमें शाहरुख सैयद (30) और साहिल खान (19) झुलस गए हैं। दोनों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story