भारत

होटल ट्राइडेंट से उठते धुएं से फैली आग लगने की अफवाह, जानें पूरी सच्चाई

jantaserishta.com
18 Jun 2023 12:27 PM IST
होटल ट्राइडेंट से उठते धुएं से फैली आग लगने की अफवाह, जानें पूरी सच्चाई
x
मुंबई: मुंबई फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियां को रविवार तड़के नरीमन प्वाइंट स्थित होटल ट्राइडेंट में आग लगने की सूचना मिली। 34 मंजिला फाइव स्टार होटल में लगी आग की सूचना पर टीम तैयार की गई और मौके पर भेजी गई, लेकिन जांच के बाद फायर ब्रिगेड ने आग लगने की खबर का खंडन किया।
एक अधिकारी ने कहा, होटल के बेसमेंट 2 में रखे ट्यूब बॉयलर में तकनीकी खराबी के कारण छत पर लगी चिमनी से निकले धुएं को देखकर राहगीर को आग लगने का धोखा हुआ। होटल ट्राइडेंट पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने होटल प्रशासन से पूछताछ की और पूरे परिसर का गहनता से निरीक्षण भी किया। इस बीच, मामले से संबंधित वीडियो व तस्वीरें सुबह से ही सोशल मीडिया नेटवर्क पर वायरल हो रही है, जिसमें सिर्फ धुआं ही नजर आ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story