
मुंबई। पूरे महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंच चुका है. मुंबई में मॉनसून के पहुंचने के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है. रातभर हुई तेज बारिश के कारण मुंबई शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है. सड़कें लबालब हैं, कई जगह जलजमाव है.
अंधेरी इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां भारी बारिश के कारण अंधेरी सबवे (अंडरपास) पूरी तरह पानी से भर गया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सुरक्षा के मद्देनजर अंडरपास को बंद कर दिया है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मंगलवार, 23 जून को मुंबई पहुंचा है. यह अपने सामान्य आने की तारीख से 13 दिन देरी से आया है. मुंबई में मॉनसून के दस्तक की सामान्य तारीख 10 जून है. IMD ने बताया कि मॉनसून ने अब मध्य अरब सागर के बाकी हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ और इलाकों समेत मुंबई, तेलंगाना और ओडिशा के बचे हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में साल 2023 में भी मॉनसून 25 जून को आया था. सबसे ज्यादा देरी 1974 और 1958 में हुई थी, जब मॉनसून 28 जून को पहुंचा था.
#WATCH | Maharashtra | An underpass in Mumbai's Andheri area was closed after it was flooded due to severe water logging amid heavy rains in the city.
— ANI (@ANI) June 23, 2026
A BMC Official Rhitik says, "... We have not been able to find a temporary solution for this severe water logging... Our… pic.twitter.com/QsN7WbXjYw





