भारत

मुंबई पुलिस ने समीर वानखेड़े को थाने में पेश होने का समन भेजा

jantaserishta.com
22 Feb 2022 11:13 AM IST
मुंबई पुलिस ने समीर वानखेड़े को थाने में पेश होने का समन भेजा
x

मुंबई: ठाणे पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरी (एनसीबी) मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ होटल और बार का लाइसेंस हासिल करने में कथित धोखाधड़ी को लेकर FIR दर्ज किया था. ठाणे पुलिस के FIR को समीर वानखेड़े ने चुनौती दी. उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख खिया है. वानखेड़े ने ठाणे कलेक्टर द्वारा रद्द किए गए बार लाइसेंस की बहाली की मांग करते हुए हाकोर्ट में एक और याचिका दायर की है. इस मामले पर कल सुनवाई सुनवाई होगी.

वहीं, ठाणे पुलिस ने समीर वानखेड़े को समन किया है. उन्हें 23 फरवरी को संबंधित दस्तावेजों के साथ अपना बयान दर्ज कराने के लिए थाने आना होगा. ठाणे पुलिस ने इसकी जानकारी दी है.
बता दें कि जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने नवी मुंबई स्थित होटल और बार का लाइसेंस रद्द करते हुए दावा किया था कि इसे गलत जानकारी देकर और धोखाधड़ी करके हासिल किया गया था. ठाणे पुलिस उपायुक्त डॉ. विजय कुमार राठौड़ के मुताबिक, राज्य आबकारी अधिकारियों की शिकायत के बाद समीर वानखेड़े के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में यहां कोपरी पुलिस थाने में शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story