भारत

एक्टर सैफ अली खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस

Nil dhankar
21 Jan 2025 7:24 AM IST
एक्टर सैफ अली खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस
x
महाराष्ट्र। एक्टर सैफ अली खान के घर मुंबई पुलिस पहुंची हुई है। वही आरोपी से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने कहा, "शरीफुल जिला और नेशनल लेवल पर कुश्ती खेल चुका था। कुश्ती प्लेयर होने की वजह से शरीफुल सैफ पर भारी पड़ा। वारदात के बाद वो बस स्टैंड पर सोया। ठाणे जाने से पहले उसने कपड़े बदले। वो वर्ली के एक पब में काम करता था, जहां से उसे चोरी करने पर निकाला गया था। शरीफुल सितंबर में मुंबई आया था।"

पाइप के सहारे सैफ के अपार्टमेंट तक पहुंचा था शरीफुल सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर मुंबई पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट कर सकती है। शरीफुल 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने बताया कि शरीफुल 16 जनवरी की सुबह चोरी के इरादे से बॉलीवुड स्टार के अपार्टमेंट में घुसा था। जांच से पता चलता है कि वह इमारत की आठवीं मंजिल तक सीढ़ियों से पहुंचा। इसके बाद एक पाइप का उपयोग करके 12वीं मंजिल पर चढ़ा और बाथरूम की खिड़की के रास्ते सैफ के फ्लैट में घुस गया।

15 जनवरी की रात करीब 2 बजे सैफ पर हमला हुआ था, उन्हें रीढ़ और गर्दन पर गंभीर जख्म आए थे। इसके बाद वे लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1-2 दिन में उनके डिस्चार्ज होने पर फैसला लिया जाएगा।

Next Story