भारत

मुंबई पुलिस ने 10 फरवरी को 24 घंटे के लिए ड्रोन और ग्लाइडर पर लगाई पाबंदी

jantaserishta.com
6 Feb 2023 5:09 PM IST
मुंबई पुलिस ने 10 फरवरी को 24 घंटे के लिए ड्रोन और ग्लाइडर पर लगाई पाबंदी
x
मुंबई (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 फरवरी को मुंबई के एक दिन के दौरे से पहले पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर ड्रोन, पैराग्लाइडर और रिमोट से चलने वाले माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, सभी प्रकार के गुब्बारे, पतंग के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी। यह प्रतिबंध 9-10 फरवरी की मध्यरात्रि से 10-11 फरवरी की मध्यरात्रि तक छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, आईएनएस शिकारा, अंधेरी पूर्व में मरोल और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास प्रभावी रहेगा।
पुलिस उपायुक्त (ऑप्स) शाम घुगे ने आदेश में कहा, 10 फरवरी, 2023 को मुंबई एयरपोर्ट, आईएनएस शिकारा, सीएसएमटी और मरोल, अंधेरी में प्रधान मंत्री की मुंबई यात्रा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीआईपी के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रोन, ग्लाइडर, पतंगों, गुब्बारों आदि पर पाबंदी लगाई गई है।
घुगे ने कहा, इन गतिविधियों को एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन, सहार पुलिस स्टेशन, कोलाबा पुलिस स्टेशन, एम.आर.ए.मार्ग पुलिस स्टेशन, एमआईडीसी पुलिस स्टेशन और अंधेरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में अनुमति नहीं दी जाएगी और जो कोई भी इनका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story