भारत

अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

jantaserishta.com
12 Jan 2023 4:12 PM IST
अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
x
मचा हड़कंप.
मुंबई (आईएएनएस)| मुंबई पुलिस ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के प्रतिष्ठित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गुजरात के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने यहां गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दीक्षित गेदाम (जोन 8) के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद छात्रों के घर जाने के बाद लैंडलाइन पर दो कॉल आईं।
कॉलर ने पहली बार शाम 4 बजे के बाद फोन किया और कहा कि उसने स्कूल परिसर में 'टाइम-बम' लगाया है और अचानक डिस्कनेक्ट हो गया।
कुछ मिनटों के बाद उसने फिर से फोन किया और धमकी को दोहराया। इस पर स्कूल अधिकारियों ने पुलिस से संपर्क किया।
डीसीपी गेदाम ने कहा कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई थी और 24 घंटे के भीतर कॉल करने वाले को ट्रैक करने के लिए तकनीक-इंटेल का उपयोग करते हुए अभियान शुरू किया गया था।
डीसीपी गेदाम ने कहा, उसे गुजरात के मोरबी शहर में ट्रेस किया गया, जहां अधिकारियों की एक टीम पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान ड्राइवर के रूप में काम करने वाले 34 वर्षीय विक्रम सिंह जाला के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार किया गया और मुंबई लाया गया।
प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी मीडिया में प्रसिद्धि प्राप्त करना चाहता था और उसे लगा कि पुलिस जांच और गिरफ्तारी के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी भी उसे जान पाएंगे।
दूसरी कॉल में उसने अपना पूरा नाम भी बताया और कहा कि कॉल के बाद पुलिस उसे पकड़ने आएगी, उसे जेल में डाल देगी, और मैं सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि प्राप्त कर लूंगा।
एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की छानबीन की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story