भारत

मुम्बई पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को दुष्कर्म के आरोप में किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
21 March 2022 3:45 PM GMT
मुम्बई पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को दुष्कर्म के आरोप में किया गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़: मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुम्बई से आई पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपितों को मुजार औऱ सरावा गांव से गिरफ्तार कर अपने साथ मुम्बई ले गई। रविवार आधी रात हुई पुलिस कार्यवाही चर्चा में है। थाना क्षेत्र के मुजार गाँव निवासी इरफान पुत्र मोहसिन पर मुम्बई के ठाणे पुलिस स्टेशन में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर मुम्बई से फरार हो गया था। इसी तरह सरावां गाँव निवासी नीलेश पुत्र विद्याशंकर मिश्र के खिलाफ एक महिला ने विवाह का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का मुकदमा उक्त थाने में दर्ज करवाया है। नीलेश भी वहां से फरार होकर अपने गाँव चला आया। कोर्ट से नोटिस के बाद भी उक्त न्यायालय में हाजिर नही हुए।

रविवार रात पहुंची मुम्बई पुलिस की टीम व कोतवाली पुलिस ने मिलकर कार्यवाही करते हुए दोनों को घर से गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आ गई। फिर आवश्यक कार्यवाही पूरी कर मुम्बई वापस लौट गयी। इस मामले में सोमवार को जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक अवनीश रॉय ने बताया कि उक्त दोनों वहाँ से फरार होकर गाँव चले आये थे। दोनों को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को न्यायालय में कागजी कार्यवाही पूर्ण कर दोनों को मुम्बई पुलिस की टीम अपने साथ लेकर वापस गयी है।

Next Story