भारत

मरम्मत के लिए आए भारतीय नौसेना के जहाज में लगी आग, जांच के आदेश

jantaserishta.com
22 July 2024 12:00 PM IST
मरम्मत के लिए आए भारतीय नौसेना के जहाज में लगी आग, जांच के आदेश
x
जहाज की अग्निशमन टीम ने तुरंत आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू की।
मुंबई: मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड पर रविवार देर शाम हादसा हुआ, जब मरम्मत के लिए आए भारतीय नौसेना के जहाज में आग लग गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जहाज पर नियमित रखरखाव का काम करते समय ड्यूटी स्टाफ के कर्मचारियों ने आग लगती देखी। जहाज की अग्निशमन टीम ने तुरंत आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू की। साथ ही नौसेना डॉकयार्ड और आसपास की अन्य इकाइयों से अग्निशमन दल को भी इस अभियान में शामिल किया गया।
बाद में आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जहाज को कितना नुकसान हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। इससे पहले, 19 जुलाई को गोवा के एक मालवाहक जहाज में आग लगने की खबर सामने आई थी। आग पर काबू पाया गया, लेकिन इस घटना में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story