
x
MI में मचा बवाल
Delhi दिल्ली: IPL 2026 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस में कप्तानी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बड़ा बयान देते हुए सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या को कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को यह जिम्मेदारी सौंप देनी चाहिए।
श्रीकांत का मानना है कि टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव की दावेदारी काफी मजबूत हो गई है और वह टीम को बेहतर तरीके से लीड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कप्तानी का फैसला टीम के हित में होना चाहिए और वर्तमान फॉर्म और नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखना जरूरी है।
गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या को IPL 2024 में गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया था। इसके बाद उन्हें सीधे कप्तान बना दिया गया, जबकि लंबे समय तक टीम का नेतृत्व करने वाले रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली गई थी। इस फैसले के बाद फैंस के बीच काफी नाराजगी देखने को मिली थी और सोशल मीडिया पर भी विरोध हुआ था।
अब IPL 2026 के 28 मार्च से शुरू होने से पहले यह मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है। टीम प्रबंधन की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस के बीच इस पर बहस जारी है। देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन इस सलाह पर क्या रुख अपनाता है और आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी किसके हाथों में रहती है।
Tagsमुंबई इंडियंसहार्दिक पंड्यासूर्यकुमार यादवकृष्णमाचारी श्रीकांतIPL 2026कप्तानी विवादरोहित शर्मागुजरात टाइटंसटीम चयनक्रिकेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





