
x
बड़ी खबर
Mullanpur. मुल्लांपुर। मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा कि उन्हें कल के मुकाबले की तुलना में पिच अलग लगी है और घास भी कम है इसलिए एक बड़े मैच में उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनानेकी ओर देख रही है। हार्दिक ने कहा कि इस सीजन उनकी टीम ने अधिकतर मुकाबले नॉकआउट मैच की तरह ही खेले हैं। मुंबई इंडियंस में तीन बदलाव हैं, जानी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन के साथ राज अंगद बावा खेलते दिखाई देंगे।
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करते, ऐसे में दोनों कप्तानों को जो चाहिए था वो मिल गया। गिल ने कहा कि वह अपने होम टाउन में खेल रहे हैं इसलिए यह मैच उनके लिए और भी खास है। गिल ने कहा कि उनकी टीम के लिए यह एक अन्य मैच की तरह ही है। गुजरात टाइटंस में दो बदलाव हैं, बटलर की जगह कुसल मेंडिस और अरशद खान की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं।
टीमें :
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज बावा, मिशेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन।
इम्पैक्ट सब: के एल श्रीजित, रघु शर्मा, रॉबिन मिन्ज, रीस टॉप्ली, अश्विनी कुमार।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, साई किशोर, जेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट सब: शेरफेन रदरफोर्ड, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, अरशद खान।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





