भारत

1500 करोड़ के मादक पदार्थों को नष्ट किया, नशे के कारोबार पर प्रहार

jantaserishta.com
26 May 2023 4:10 PM IST
1500 करोड़ के मादक पदार्थों को नष्ट किया, नशे के कारोबार पर प्रहार
x
जला दिया गया और नष्ट कर दिया गया।
रायगढ़ (आईएएनएस)| मुंबई डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस और नारकोटिक्स सेल द्वारा जब्त किए गए लगभग 1,500 करोड़ रुपये के विभिन्न नशीले पदार्थों को शुक्रवार को तलोजा में एमआईडीसी में जला दिया गया और नष्ट कर दिया गया। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार मुंबई सीमा शुल्क क्षेत्र-3 की उच्च स्तरीय दवा निपटान समिति के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में इन मादक पदार्थो को जलाया गया।
एक अधिकारी ने कहा, मुंबई वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड परिसर में जिन मादक पदाथोर्ं को जला दिया गया उनमें हेरोइन (16.633 किग्रा), कोकीन (9.035 किग्रा), मेथामफेटामाइन (198.1 किग्रा), मारिजुआना (32.915 किग्रा), मैंड्रेक्स टैबलेट (81.91 किग्रा) और एमडीएमए टैबलेट (134 ग्राम) शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story